युवा भाजपा नेता राजा भैया गुर्जर ने जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता को दी दीपावली शुभकामनाएं

Oct 30 2024

ग्वालियर। दीपावली के विशेष पर्व पर क्षेत्र की जनता-जनार्दन को शुभकामनाएं देने हेतु डबरा पहुंचे युवा नेता राजा भैया गुर्जर ने सबसे पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा व भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
राजा भैया गुर्जर* ने कहा दीपावली के इस पावन अवसर पर सभी जनता जनार्दन से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए क्षेत्र में आया हूं और यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। हम सब मिलकर एक नए उत्साह और सकारात्मकता के साथ समाज की सेवा करेंगे।