कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटी खुशियों की पोटली
Oct 30 2024
ग्वालियर। दीपावली के पर्व के उपलक्ष्य में कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने समाजसेवा के तहत जरूरतमंदों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री, और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। जिससे कमजोर वर्ग के लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई। इस कार्य में रंजीत पंजवानी, महेंद्र भदकारिया, बंटी भदौरिया, जगदीश उपाध्याय, प्रदीप थापा, सुनील कटारे, विजय कब्जू, रीना शर्मा और डॉ. निर्मला कंचन ने सहयोग प्रदान किया।
फाउंडेशन की ओर से हेमलता राव, रश्मि शर्मा, कंचन राव, देवेंद्र गुप्ता, ऋषभ जैन, नरेश धारीवाल, विशाल रस्तोगी, शुभम मिश्रा, हेमंत टुन्डेलकर, अर्पित राठौर और मनीष वर्मा की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्य को सफल बनाया। संस्था की सह संयोजक कंचन राव ने कहा कि यह सेवा कार्य समाज में प्रेम और सहयोग का संदेश देने के लिए किया गया है।
फाउंडेशन ने इस मौके पर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आने वाले त्योहारों पर इसी तरह की सेवाओं को जारी रखने का संकल्प लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









