एक दीप वीर सपूतों के नाम कार्यक्रम हजीरा चौराहे पर संपन्न
Oct 30 2024
ग्वालियर। वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन के संचालक प्रमोद राजावत द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक दीप वीर सपूतों के नाम कार्यक्रम प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हजीरा चौराहे पर शाम 6 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में 501 दीपक जलाकर ग्वालियर चंबल संभाग सहित पूरे देश के वीर सैनिकों को याद करते हुए भव्य आतिशबाजी एवं रोशनी करके एक दीप वीर सपूतों के नाम कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
एक दीप वीर सपूतों के नाम के इस 10वे आयोजन के कार्यक्रम में विशेष रूप से अपनी वीरता के लिए सेना मेडल से सम्मानित ग्रेनेडियर पंकज सिंह तोमर उपस्थित रहे। पंकज तोमर को माला पहनाकर, मेडल प्रदान करके, श्रीफल और सॉल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लोकेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र सिकरवार, सूरज राठौर, दिव्यांग तैराक गोल्ड मेडल विजेता आशीष शिवहरे, रघुनाथ सिंह राजावत, अमन राजावत, आदित्य, शैलेंद्र ओझा, वेदांश, हर्षिता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









