भाविप की शाखा-समर्पण ने 70 बच्चों को उपहार दिए

Oct 30 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा महाराज बाड़े पर पिछले 74 माह से भी अधिक समय से 2मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का प्रसारण सुबह 8:30 मिनट पर चल रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली के शुभ अवसर पर महाराज बाडे पर दूर शहरो से सामान बेचने आए परिवार के 70 बच्चों को भारत विकास परिषद सेन्ट्रल रीजन के सुधीर अग्रवाल ओर श्रीमती मेधना सिंघल के आतिथ्य मे उपहार स्वरूप मिठाई टोस्ट, बिस्कुट, वेफरस, चिप्स, टॉफी, बॉल, फुलझड़ी आदि भेंट की।
कार्यक्रम में गुलाब सिंह प्रजापति, पंकज शर्मा, महेश धीमान, महेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, महेश जैसवाल, कमल रजक, अशोक पमनानी, सुरेश अरोरा, विजय शाक्य, महादेव, हीरालाल जैन, श्रीमति मधु धवन, अंजलि रजक, नेहा परमानी, पूजा अरोरा, खुशी आदि उपस्थित थे।