लायंस क्लब ऑफ़ ग्वालियर ने निराश्रितों, वृद्धजनों को गरम वस्त्र बाँटे

Oct 30 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ऑफ़ ग्वालियर की टीम ने निराश्रितों व वृद्धजनों के आश्रम में 100 सेट गरम वस्त्रों जिनमें इनर, टोपा और मौजे तथा अन्य वस्त्र स्वर्ग सदन जाकर वहाँ के निराश्रित रहवासियों को वितरित किए। 
कार्यक्रम में क्लब के राकेश अग्रवाल, राघवेन्द्र अवस्थी, परमजीत सिंह खाम्बा, रॉबिन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विवेक खण्डेलवाल, लवी प्रकाश खण्डेलवाल, सुनील गोयल, प्रशान्त बंसल, सुरेश कालरा, गिरीश शर्मा, जीएल भोजवानी, गोविन्द देवड़ा, गोविन्द बगरोडिया, रिपुदमन सिंह भदौरिया, चरणजीत नागपाल, चन्द्रमोहन सिंघी, अंकित माहेश्वरी, सुभाष चन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।