एक नंबर को बड़ागांव जैन मंदिर में चढ़ेगा 24 किलो का निर्वाण लड्डू

Oct 29 2024

ग्वालियर। जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव एवं परम विदुषी लेखिका गणनीं गुरुमाँ स्वस्ति भूषण माताजी के 55वें अवतरण दिवस के अवसर पर 1 नवंबर शुक्रवार को मुरार बड़ा गांव स्थित दिगम्बर जैसवाल जैन पंचायती मंदिर में निवाद लाडू और गुरु मां का अवतरण दिवस बनाया जाएगा।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव पर भगवान महावीर स्वामी का सुबह 7 बजे से अभिषेक, शांतिधार के साथ पूजन कर उनके समक्ष 24 किलो का निर्वाण लाडू अर्पित करेंगे। वही लेखिका गणनीं गुरु माँ स्वस्ति भूषण माताजी के 55वें अवतरण दिवस पर गुरुमां भक्तगण के द्वारा 48 दीपकीय भव्य भक्तामर पाठ का भी आयोजित किया जाएगा। जिसमे आप सभी धर्मप्रेमी बधुओ पहुंचकर धर्म लाभ ले।