तुलसी महोत्सव में आयुषी सारस्वत को सेमी क्लासिकल नृत्य में द्वितीय स्थान मिला

Oct 29 2024

ग्वालियर। माधव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस डीम्ड यूनिवर्सिटी की बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कि तृतीय वर्ष की छात्रा आयुषी सारस्वत के द्वारा भारतीय संस्कृति शैली की धरोहर को सेमी क्लासिकल और क्लासिकल कथक नृत्य के रूप में संजोकर रखना और उसको अग्रिम पंक्ति में स्थान दिलाने के लिए हमेशा तत्पर मुकाम हासिल करती रही है। 
इसी क्रम में माधव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय तुलसी महोत्सव में मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव और श्रीधर पराडक़र के समक्ष प्रायोजित तुलसी महोत्सव के अंतर्गत सेमी क्लासिकल नृत्य शैली में आयुषी सारस्वत ने स्वर्गीय नुसरत फतेह अली खान के द्वारा गाए हुए संगीत आफरीन आफरीन गीत पर प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अभी कुछ दिन पूर्व पांच दिवसीय ग्वालियर शहर में संपन्न हुए अंतरराष्ट्रीय ग्रीनवुड उद्धव उत्सव 2024 में आयुषी सारस्वत के द्वारा सेमी क्लासिकल सोलो और सेमी क्लासिकल ग्रुप डांस में अपनी संस्था को प्रथम स्थान अर्जित कर एक नया आयाम हासिल करवाया।
 इसी वर्ष खजुराहो महोत्सव 2024 में 1484 कथक कलाकारों के साथ प्रस्तुति देकर आयुषी सारस्वत ने अपनी सहभागिता के साथ गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम रोशन किया। आयुषी सारस्वत सेमी क्लासिकल डांस फॉर्म में कई प्रतियोगिताओं को जीतकर शहर में एक मुकाम हासिल कर चुकी हैं।