माधव महाविद्यालय द्वारा अस्पताल में चाय वितरण की
Oct 29 2024
ग्वालियर। दीपावली के पर्व पर माय भारत के अंतर्गत समाज सेवा का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया जा रहा है। त्यौहार पर अपने घरों से दूर रहकर लोग आपस में कैसे मिल जुल सकते हैं तथा घर से बाहर का एहसास न हो इसके लिये लक्ष्मीगंज प्रसूती गृह में राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने जाकर चाय का वितरण किया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रभारी डॉ. ममता मिश्रा लक्ष्मीगंज प्रसूती गृह, प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा, माधव महाविद्यालय, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय सेवा योजना की उपस्थिति में किया गया।
सेवा कार्य के लिये त्यौहार के समय अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ हम अपना कुछ समय व्यतीत करें जिससे उनको अकेलेपन का अहसास न हो। चाय वितरण के समय स्वयंसेवकों ने मरीजों के जल्द ठीक होने की कामना की तथा दीपावली की शुभकामनायें सभी लोगों को प्रेषित की।
कार्यक्रम में मुकुल सप्रे, विष्णु, दिलीप चौहान, स्वयंसेवक आशुतोष पालीवाल, रोहन अरोरा, शिवम गोडयाले, नकुल शर्मा, कृष्णा गर्ग आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









