रक्तदान शिविर में 12 यूनिट रक्तदान किया
Oct 28 2024
ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल एंव ऋषभ मोटर सेल्स, महेंद्रा एन्ड महेंद्रा ने रेडक्रॉस सोसायटी ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ष की भांति रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमे स्वेच्छा से रक्तदाताओं ने 12 यूनिट रक्तदान किया। कुलदीप समाधिया ने 16वीं बार रक्तदान किया। वहीं ऋषव मोटर गुना में भी 11 यूनिट रक्तदान संपन्न हुआ। ब्लड डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल गुना को ही दिया गया। रोटरी क्लब गुना रॉयल के अंकुर दुसाज एव सुयश देव ने ऋषभ मोटर गुना एव डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ब्लड बैंक को सम्मानित किया। एचडीएफसी बैंक ने सभी रक्तदाओ को गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट टीम 3053 के ब्लड चेयरमैन सुधीर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल की विनीता पटेरिया, डॉ अवनीश शर्मा, गिर्राज गोयल आदि ने मिलकर ऋषव मोटर, एचडीएफसी बैंक, रेडक्रॉस सोसायटी ग्वालियर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर कुलदीप समाधिया, डॉ एसडी शर्मा, अजहर शेख, अश्वनी सुरेन्द्र कुशवाह, रितिक दुबे, पुष्पेन्द्र सिंह, अभिषेक प्रतीक जैन आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









