आज का पढ़ा लिखा युवा धर्म की ओर अग्रसर होना चाहिए: पुण्डरीक महाराज
Oct 28 2024
ग्वालियर। वैष्णवाचार्य भागवताचार्य पुण्डरीक महाराज ने कहा पंचांग के हिसाब से त्योहार मनाना चाहिए। यदि इस वर्ष 2 दिन की दीपावली है तो दोनों दिन दीपावली मनाएं यह भारतीय परंपरा है। मध्य प्रदेश के लोगों को उज्जैन के पंचांग के अनुसार चलना चाहिए, आज के समय में सोशल मीडिया का चलन हो गया है। इसलिए इस प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसा नहीं है यह पहली बार हुआ है अनेको वार हुआ है।
राजतंत्र के समय राजपुरोहित हुआ करते थे। उन्होंने जो निर्णय ले लिया वही उस महानगर को मानना पड़ता था, इसलिए आपको अपने पंचांग के हिसाब से चलना चाहिए। उन्होंने कहा हर प्रदेश में अपना एक अलग पंचांग होता है। यह कोई अंग्रेजों की घड़ी नहीं है जो सही समय देती हो सूर्य हर स्थान से अलग-अलग निकलता है।
भागवताचार्य पुण्डरीक महाराज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि किसी फिल्म या सीरियल में धर्मशास्त्र से संबंधित कोई चीज रिलीज करते हैं। उसकी सेंसर बोर्ड से परमिशन लेना पड़ती है क्या धर्मशास्त्र का सेंसर बोर्ड के अधिकारियों को ज्ञान है। यदि किसी फिल्म में धर्म से संबंधित चाहे आरती हो पूजा हो विवाह हो मतलब जहां धर्म का प्रयोग किया गया हो इसके लिए भारतीय परंपरा में पांच संप्रदाय और उसके प्रमुख आचार्य हैं इनमें से किसी भी एक धर्माचार्य को इस बोर्ड में शामिल करना चाहिए, तो विवाद की स्थिति बनेगी ही नहीं उन्होंने कहा कि आज से कुछ वर्ष पूर्व जो फिल्में बनी और उनमें जो शादी के मंत्र पढ़ें गए वह सब गलत थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









