सेवा अभियान में दो गांवों के जरूरत मंद निर्धन बच्चों को सामग्री भेट की

Oct 28 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा चलाए जा रहे दीपावली पर्व सेवा अभियान के तहत घाटीगांव के देसोडी तकियापुरा माता का पुरा गांधी का पुरा समेत आधा दर्जन गांवों में सेवादारों की टीम ने क्रमश: हजारों आदिवासी व जरूरत मंद निर्धन बच्चों को टी शर्ट पेंट ऊनी कपड़े सलवार सूट इत्यादि दीपावली पर्व पर भेंट कर भंडारे के साथ साथ खील बतासे मिष्ठान का प्रसाद और पटाखे फुलझड़ी इत्यादि प्रदान किए।
ये जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। दीन हीन दरिद्र नारायण स्वरूप आदिवासीयो को हरि नाम संकीर्तन के साथ बच्चों में वस्त्र वितरण के साथ भोजन प्रसादी से भोग लगाया गया। सामान पाकर आदिवासी परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ्र
दीपावली पर्व सेवा अभियान में विजय महाराज, अर्जुन भाई, आदित्य भदौरिया, प्रदीप, हरी मास्टर, ओपी बाथम, संजीव जाट, सीबी शर्मा्र रामबरन बघेल, श्रीमती सावित्री मिश्रा, आशा शर्मा इत्यादि रहे।