एमआईटीएस में तुलसी महोत्सव संपन्न

Oct 28 2024

ग्वालियर। एमआईटीएस सम विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन तुलसी महोत्सव का संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे अखिल भारतीय साहित्य पारिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराडकर एवं मुख्य वक्ता के रूप में सेवनिर्वत आईएएस व लेखक मनोज कुमार श्रीवास्तव शामिल हुए एवं उन्होंने छात्रों को साहित्य में गोस्वामी तुलसीदास के योगदान से परिचित कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रोचांसलर व एनबीए के पूर्व अध्यक्ष प्रो केके अग्रवाल, कुलपति डॉ आरके पंडित, डॉ मंजरी पंडित, डॉ शुभी कंसल, डॉ मनीष सागर सहित कई गणमान्य शामिल हुए।
वही छात्रों में भी तृतीया दिवस पर एक अलग ही उमंग नजर आई। जहा एक तरफ श्ऱति संगम गायन, मानस अंताक्षरी, शब्दबाण जैसी कई प्रतियोगिताओ मे छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओ के साथ छात्रों के मार्गदर्शन हेतु सत्र भी आयोजित किया गया। जिसमें लेखक व जॉइंट कमिश्नर अनुराग पाठक ने छात्रों को बताया कि किस तरह साहित्य की कल्पना को विज्ञान ने साकार किया है।
इस सत्र के मुख्य अतिथिप्रो. आलोक शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे इंदौर से पधारे द शिवाय बैंड की बैंड प्रस्तुति ने छात्रों का समा बांधा। यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।