आरोग्य भारती ने डेंगू पर परिचर्चा कर छात्रों को जागरूक किया

Oct 27 2024

ग्वालियर। आरोग्य भारती ग्वालियर महानगर द्वारा वीरांगना झलकारीबाई कन्या महाविद्यालय हजीरा में स्वास्थ्य जागरूकता एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हजीरा थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि जेपी शर्मा, प्राचार्य बीएल अहिरवार एवं विषय वक्ता के रूप मे आयुष विभाग से डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. अरविंद मित्तल  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान धन्वंतरि के पूजन एवं चित्र पर पुष्प अर्पित करके हुई। 
छात्राओं को स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए जेपी शर्मा ने कहा कि किस तरह से चाइनीस फूड से दूर रहना चाहिए एवं मोबाइल से दूरी बढ़ाकर अपने स्वास्थ्य को ठीक किया जा सकता है। विषय के वक्ता डॉ मोनिका एवं डॉ अरविंद मित्तल द्वारा वर्तमान समय में चल रहे डेंगू और चिकनगुनिया के विषय में क्या सावधानी रखी जानी चाहिए एवं किस तरह उसका उपचार करा कर निजात पाने की जानकारी बच्चों को दी।
थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बच्चों के साथ व्यक्तिगत नंबर साक्षा कर उन्हें नारी सुरक्षा के बारे में बताते हुए अपराधों को कैसे कम किया जा सकता है इसके बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री द्वारा किया गया। अतिथियों का आभार प्रदर्शन अमन दुबे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 150 बच्चों ने जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डॉ. केशव सोलंकी, डॉ. आकाश रणवीर रायपुरिया एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।