54वां श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का वार्षिक महोत्सव 9 से 13 नवंबर तक

Oct 27 2024

ग्वालियर श्री खाटू श्याम के 54वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन 9 से 13 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन परम श्रद्धेय भक्त शिरोमणि श्यामलीन श्री किशन बाबा जी के आशीर्वाद से मनाया जायेगा 
आयोजन की जानकारी देते हुए श्रीश्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष एमके अग्रवाल व सचिव राजकुमार सर्राफ ने बताया कि श्याम भक्त मंडल रजि के इसमें इंद्राज म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति होगी। लाईव मोरपंख क्रियेशन्स, भव्य श्रृंगार दर्शन 
आयोजन में 9 नवंबर शनिवार को श्याम हवेली पर श्री खाटू श्यामजी वार्षिक उत्सव का शुभारंभ सुंदर काण्ड पाठ से किया जायेगा। इस आयोजन में 7 बजे अखंड ज्योति प्रज्वलित की जायेगी। 8 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा।
10 नवंबर रविवार को श्याम हवेली पर संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा किया जायेगा। आयोजन रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित किया जाएगा। 11 नवम्बर सोमवार को श्याम हवेली भजनों का अखाड़ा श्री संजय जैन सूरजगढ़ धाम द्वारा रात्रि 8 बजे से।
12 नवंबर मंगलवार को श्याम हवेली पर प्रात: 12 बजे विशाल निशान पूजन व दोपहर दो बजे श्याम प्रभु की शोभा यात्रा श्याम हवेली से हजीरा बिरला नगर से होते हुए श्याम हवेली पर आकर समाप्त होगी।
साथ ही 12 नवंबर को विशाल जागरण रात्रि 8 बजे से गीतकार प्रवेश शर्मा बीकानेर, अनन्त हरिदासी वृन्दावन, अनमोल व शुभम पाराशर कोलकाता, मदना पागल वृन्दावन, मनोज शर्मा द्वारा प्रभु इच्छा तक भजनों की प्रस्तिुती देंगे।
13 नवंबर को बुधवार को श्री श्याम हवेली पर प्रात: 9 बजे से हवन व दोपहर 1 बजे से प्रसादी वितरण होगा।