आईटीआई ग्वालियर में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ
Oct 27 2024
ग्वालियर। संचालनालय कौशल विकास मप्र के निर्देशन में शासकीय संभागीय आईटीआई ग्वालियर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। डीजीईटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह 24 का कान्फ्रेंस हाल संभागीय आईटीआई ग्वालियर में लाईव प्रसारण दिखाया गया।
इसके उपरांत 12बजे से शासकीय संभागीय आईटीआई ग्वालियर के सत्र 2023 के एआईटीटी परीक्षा में उत्तीर्ण विभिन्न व्यवसाय के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए एनसीवीटी प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान कर ट्रेड के प्रशिक्षण अधिकारी और अभिभावक के साथ छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीवाय गंगाजलीवाले संयुक्त संचालक कौशल विकास ग्वालियर, विशिष्ट अथिति केआर सोलंकी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ग्वालियर एवं प्रेम बरौनियां सम्मिलित हुए। संस्था प्राचार्य महेश आर्य द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का शाल एवं पुष्पाहार से स्वागत किया। उक्त दीक्षांत समारोह में संस्था के सभी व्यवसायों के प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थियों के अभिभावक सम्मिलित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









