बजरंग भक्त मंडल ने 800 किलो हरे चारे की सेवा

Oct 27 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा साल 2019 से प्रति सप्ताह गौसेवा एवं प्रति माह भोजन वितरण सेवा की जा रही। इसी क्रम में गुरुवार को बंसल परिवार द्वारा 200 किलो हरे चारे की एवं  रविवार को मंडल के सदस्यों एवं दान दाताओं के सहयोग से जनकताल स्थित गौशाला में 600 किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 200 किलो शालिनी त्रिपाठी द्वारा, 100 किलो दीपाली शर्मा द्वारा, 100 किलो अनिल गुप्ता द्वारा, 88 किलो कौशल अग्रवाल द्वारा, 58 किलो गुप्त रूप से जौरा वालों द्वारा एवं 50 किलो दीपक गोयल द्वारा कुल 800 किलो हरे चारे की सेवा इस सप्ताह की गई।
आज की गौसेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, हरीश राठौर, हरीश चंद्र अग्रवाल, विजय बंसल आदि सदस्य उपस्थित थे।