एमआईटीएस में लैंगिक भेदभाव पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Oct 27 2024

ग्वालियर। एमआईटीएस में गल्र्स ग्रीवेंस और जेंडर सेंसिटाइजेशन सेल द्वारा व्यवसायों में लैंगिक भेदभाव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पूर्व प्रो. डॉ. सरोज अग्रवाल, और डीन डॉ. मंजरी पंडित उपस्थि थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सरोज अग्रवाल ने अपने वतव्य में व्यवसायों में मौजूद लैंगिक भेदभाव के ऐतिहासिक और सामाजिक कारणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। 
डॉ. मंजरी पंडित ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।