समाजवादी पार्टी ग्वालियर महानगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित
Oct 25 2024
ग्वालियर। समाजवादी पार्टी ग्वालियर महानगर के अध्यक्ष राजेश यादव ने शुक्रवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में 35 सदस्यों को शामिल किया गया है जिसमें तीन उपाध्यक्ष एक महासचिव एक प्रवक्ता एक कोषाध्यक्ष तथा 9 सचिवों की नियुक्ति की गई है। वही 18 कार्यकारिणी सदस्य बनाई गई है तथा महिला प्रकोष्ठ की और विधि प्रकोष्ठ की भी नियुक्ति की गई है वही इस नवीन कार्यकारिणी में 10 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है।
उक्त जानकारी पार्टी के महानगर ग्वालियर के अध्यक्ष राजेश यादव ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की मध्य प्रदेश में बेरोजगारी बलात्कार एवं अन्य घटनाएं अपनी चरम सीमा पर हैं और भाजपा की सरकार अपराधों को रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी और अपराधों के खिलाफ सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।
वही प्रदेश के महासचिव ने बताया कि इंडिया गठबंधन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत हुई थी लेकिन बुधनी और विजयपुर को लेकर इंडिया गठबंधन में तालमेल नहीं बैठने से बुधनी से समाजवादी पार्टी ने अर्जुन आर्य जो पहले कांग्रेस में चले गए थे और वापस समाजवादी पार्टी में आ चुके हैं। उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। वही विजयपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर विचार विमर्श चल रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









