कांग्रेस के दिग्गज नेता आए, विजयपुर रवाना
Oct 25 2024
ग्वालियर। विजयपुर में होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा पूरी ताकत झोंक रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन फार्म भरवाने के लिए पार्टी के तमाम नेता ग्वालियर आए और विजयपुर के लिए रवाना हो गए। इसमें शहर के कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहले ही नामांकन फार्म भरवाने के लिए वहां पहुंच चुके हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विवेक तनखा, सचिन यादव, जयवर्धन सिंह भोपाल से ग्वालिसर पहुंचे और कुछ देर के बाद सडक़ मार्ग से विजयपुर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह, पूर्व विधायक लाखन सिंह, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा, नीटू सिकरवार सहित अन्य नेता भी रवाना हुए हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन फार्म भरवाने के लिए कांग्रेसी दिग्गजों ने एकता का परिचय दिया। विशाल रैली के रूप में सभी नेता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां नामांकन फार्म भरा गया। इसके बाद जुलूस के रूप में रैली निकाल कर अपनी ताकत दिखाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









