आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को वेतन दिलाने पत्र लिखा

Oct 25 2024

ग्वालियर। एनएचएम संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को पत्र के द्वारा अनुरोध किया है कि प्रदेश सरकार की दोहरी नीति से ग्वालियर जिला अस्पताल मुरार के कई आउटसोर्स कर्मचारियों को विगत 3 माह वेतन नही दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है एवं रोजी-रोटी का संकट पैदा होने लगा है।
ग्वालियर में 400 के लगभग आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन जिला अस्पताल के कई आउटसोर्स कर्मचारियों को 3 माह से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसी प्रकार जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों को मात्र 7000 रू दिए जा रहे हैं एवं इपीएफ, बीमा कटौत्र  भी नही किया जा रहा है। शासन द्वारा निजी कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है एवं आउटसोर्स कर्मचारी के लिए कोई नियम नहीं बनाई जा रहे हैं। 
जिले के जिम्मेदार अधिकारी प्रति वर्ष मोटी रकम लेकर निजी कंपनियों से नियम विरुद्ध अनुबंध किया जाता हैं एवं आधा वेतन कमीशन खोरी में हजम हो रहा है। हर महीने लाखों रुपए का घपला हो रहा है। मंत्रियों से लेकर भोपाल के आला अधिकारियों तक घोटाले की पूरी जानकारी होने के बाद भी मौन है। शासन द्वारा निर्धारित दर अनुसार समय पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे हजारों परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं
संघ का अनुरोध है कि शासन द्वारा निर्धारित अर्ध कुशल श्रमिक दर 11082 रू अनुसार एवं बोनस वेतन दिए जाने एवं तत्काल वेतन भुगतान करने के निर्देश दिए जाए वेतन भुगतान न होने की स्थिति में कई आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों के परिवारों में काली दिवाली मनाई जाएगी।