माधव महाविद्यालय में हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
Oct 25 2024
ग्वालियर। माधव महाविद्यालय में युवा उत्सव 2024-25 के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की संस्कृति समिति द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकसित भारत की संकल्पना को विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से चित्रित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. नीलेंद्र सिंह तोमर, डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. कौशलेंद्र अवस्थी, डॉ. निवेदिता पांचाल, डॉ. राकेश करहेरिया, डॉ. संगीता अग्रवाल, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. प्रशांत साहू, डॉ. मंदाकिनी शर्मा, डॉ. रूपाली गोखले, डॉ. दीप्ति नारंग, डॉ. प्रेक्षा नायक, डॉ. प्रेम सिंह आदि ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए मार्गदर्शन किया।
प्रतियोगिता में डॉ. संजय पाण्डे शिक्षक प्रतिनिधि तथा श्रीमती वासंती आठले संत शिक्षा महाविद्यालय ने निर्णायक की भूमिका का निर्वाहन किया। प्रतियोगिता का आयोजन चित्रकला प्रतियोगिता संयोजक डॉ. योजना तिवारी के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रौनक द्विवेदी, द्वितीय रितेश सेन एवं तृतीय स्थान पर रितिका रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









