सेवा अभियान के तहत स्टेशन पुरा में बांटी टी शर्ट और पेंट

Oct 25 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम द्वारा दीपावली पर्व पर चलाए जा रहे सेवा अभियान के तहत घाटीगांव इलाके के स्टेशन पुरा में पांच सैकड़ा बच्चों को टी शर्ट, पेंट उपहार स्वरूप प्रदान किए। साथ ही पटाखे, फुलझड़ी मिष्ठान भी वितरित कर किए गये। 
मीडिया प्रभारी बलवीर सिंह परमार ने बताया कि स्टेशन पुरा में सबेरे ही दो दर्जन आश्रम के सेवादारों की टीम वाहनों में वस्त्र इत्यादि सामान लेकर पहुंची तो आदिवासियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। विजय महाराज द्वारा भजन कीर्तन के साथ सभी जन समुदाय को नशा मुक्ति के संकल्प के साथ स्वस्थ और समानित जीवन जीने की युक्तियां भी सिखाई। 
सेवा अभियान में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, आदित्य तोमर, हरी सिंह, संजीव शर्मा, ओपी बाथम, कुसुम चंदेल, उर्मिला सोनी, लता खत्री, कल्पना शर्मा आदि उपस्थित रहीं।