पुण्डरीक महाराज ने किया अचलनाथ का अभिषेक

Oct 25 2024

ग्वालियर। गोविंदपुरी में श्रीमद्भागवत कथा का अमृत बर्षा रहे कथा प्रवक्ता पुण्डरीक महाराज ने अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और उन्होंने वहां अचलनाथ का अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। उनके साथ उनके सहयोगी एवं संगीतकारों ने भी अचलेश्वर महादेव के दर्शन किए। इस मौके पर यजमान विपिन शर्मा का परिवार भी मंदिर में मौजूद रहा।