8 किमी रेड रन मैराथन का आयोजन हुआ
Oct 25 2024
ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ जीवाजी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 8 किमी रेड रन मैराथन का आयोजन हुआ।
रेड रन मैराथन का आरंभ एलएनआईपी ग्वालियर से होकर जीवाजी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर समापन हुआ। रेड रन मैराथन को एलएनआईपी कुलगुरु प्रो. इंदु बोरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. हरिशंकर सिंह कंसाना, डॉ मनोज अवस्थी एवं विभिन्न संस्थाओं के कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।
जीवाजी विश्वविद्यालय गालव सभागार में विजेता सहभागियों को महिला एवं पुरुष श्रेणियां में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कृत किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ सचिन श्रीवास्तव (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर), कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ जेएन गौतम (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) एवं आयोजन सचिव प्रो. हरिशंकर सिंह कंसाना समन्वयक एनएसएस द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
रेड रन मैराथन में चार जिलों की 24 संस्थाओं के 150 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की व्यवस्था में चयनित संस्थाओं के कार्यक्रम अधिकारियों ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज अवस्थी ने किया। प्रो. हरिशंकर सिंह कंसाना ने अतिथियों, कार्यक्रम अधिकारियों और व्यवस्थापकों का कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए आभार प्रकट किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









