सुधीर अग्रवाल जीवाजी यूनीवर्सिटी के कोर्ट मेंबर नियुक्त

Oct 24 2024

ग्वालियर। भारत स्काउट गाइड जिला संघ के उपाध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद के रीजनल महासचिव सुधीर अग्रवाल को जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर की सभा (कोर्ट)में सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश के राज्यपाल के निर्देश पर की गई है। विश्वविद्यालय की सभा (कोर्ट) में जिसमें अग्रवाल को नियुक्त किया गया है, वह जीवाजी विश्वविद्यालय की विशेष अधिकार वाली सभा है, जिसमें छात्रों व अन्य मामलों पर विशेष पहल कर निर्णय लिये जाते है।
ज्ञातव्य है कि सुधीर अग्रवाल ग्वालियर में शिक्षाविद व जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता भी है। वह शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के सदस्य सहित भारतीय रेडक्रास सोसायटी, चेंबर आफ कामर्स, जीवाजी क्लब के विभिन्न पदों पर भी रहे है।
उनके इस मनोनयन पर उनके मित्रों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। वहीं अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल का आभार माना है।