डॉ. पापरीकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया

Oct 24 2024

ग्वालियर। छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति द्वारा गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व महापौर समाजसेवी स्व. डॉ. रघुनाथ पापरीकर की जयंती के अवसर पर सिटी सेंटर स्थित छत्रपति शिवाजी उद्यान में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने पापरीकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि पूर्व महापौर डॉ. रघुनाथ पापरीकर का जीवन हम सबके लिए सदैव ही प्रेरणादायी रहा है। वे आजीवन ही समाजसेवा के लिए समर्पित रहे। वे आज हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। 
पुष्पांजलि सभा में शहर जिला कांगे्रस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, अमर ङ्क्षसह माहौर, रामबाबू कटारे, महेश मुदगल डॉ. रघुनाथ पापरीकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित थे।