सीएम राइज स्कूल ग्वालियर के छात्रों ने एमईटीएस-इंजीनियरिंग कॉलेज का किया भ्रमण

Oct 24 2024

ग्वालियर। सीएम राइज स्कूल ग्वालियर के लगभग 125 छात्रों और संकाय सदस्यो ने एमईटीएस-डी.यू ग्वालियर इंजीनियरिंग कॉलेज का किया भ्रमण। इस दौरान ऑटोमोबाइल और आईटी ट्रेड के छात्रों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य छात्रों को ऑटोमोबाइल और आईटी क्षेत्र की जानकारी देना और इन क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाओं के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करना था। इस दौरान सीएम राइज स्कूल ग्वालियर के छात्रों और संकाय सदस्यो को कैम्पस टूर, छात्रों को कॉलेज के प्रयोगशालाओं, व्याख्यान हॉल और कैंटीन का निर्देशित भ्रमण कराया गया।
भ्रमण के दौरान प्रो. वैभव शिवहरे, प्रो भूपेंद्र कुमार पांडे और डॉ. सीएस मालवी ने करियर और इंजीनियरिंग के महत्व पर छात्रों से चर्चा की। ऑटोमोबाइल ट्रेड के छात्रों ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की ऑटोमोबाइल लैब का दौरा किया, जहाँ उन्होंने ने इंजन और उसकी कायर्प्रणाली के प्रति गहरी रुचि दिखाई। प्रोफेसर वैभव शिवहरे और प्रोफेसर भूपेंद्र पांडे ने छात्रों के सभी प्रश्नों का उत्तर दिया।
प्रो. वैभव शिवहरे के मार्गदर्शन में एमईटीएस-डी.यू के छात्रों द्वारा निर्मित इलेक्ट्रिक को कार्ट का प्रदर्शन, जो हाल ही में एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्रॉस पैड श्रेणी में विजेता रही। छात्रों ने गो-कार्ट के साथ उत्साह पूर्वक सेल्फी और फोटो सेशन का आनंद लिया। यह दौरा छात्रों का ऑटोमोबाइल और आईटी इंजीनियरिंग में करियर विकल्पों के प्रति प्रेरित करने में सहायक सिद्ध हुआ। यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।