वाद विवाद और वक्तव्य स्पर्धा में छात्रों की भागीदारी
Oct 24 2024
ग्वालियर महारानी लक्ष्मी बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में गुरूवार को युवा उत्सव महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आई विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे छात्रों ने जोश के साथ अपने अपने पक्ष को रखा।
छात्र योगेश परिहार ने इसके पक्ष में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आई आने वाले समय में युवाओं को रोजगार के असीमित अवसर प्रदान करेगा और विपक्ष में छात्र स्तुति त्रिवेदी ने इसके खतरों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि भावना का समावेश मशीन में नहीं किया जा सकता इससे विकास नहीं विनाश होगा। आज सोशल मीडिया का नशा युवाओं को पथभ्रष्ट कर रहा है बच्चों को परिवार के बुजुर्गों के साथ संस्कार सीखता था। आज एक कोने में बैठकर मोबाइल पर क्या कर रहा है किसी को नहीं पता छात्र ने कहा समर्थ सशक्त सबल होता था जो वह भी शीतल बन जाएगा मिलजुल कर रहता था जो सबसे वह भी तन्हा हो जाएगा हृदय जुड़ा होता था जिससे वह संबंध बिखर जाएगा ए समय लेगा वह ऐसा कलयुग आएगा।
वक्तव्य कल शिक्षा में भारतीय परंपरा का समावेश विषय पर आयोजित की गई जिसमें छात्र सलोनी पवैया ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा आज शिक्षा को रोजगार का माध्यम बना लिया गया शिक्षा और संस्कृति को भी इसमें समावेश किया जाना चाहिए तभी भारत विश्व गुरु बनेगा। इन्होंने कहा की शिक्षा वह होती है जो आत्मा को परमात्मा बने शिक्षा में क्षेत्रीय भाषाओं का समावेश किया जाना चाहिए छात्र सचिन अहिरवार ने कहा कि शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का समावेश किया जाना चाहिए प्राचीन गुरुकुल परंपरा को पुन:लाना होगा है।
छात्र आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति में इसका पूरा ध्यान रखा गया है आज कल का छात्र विज्ञान का छात्र संस्कृत पढ़ रहा है वैश्विक शिक्षा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है भारत बना विश्व गुरु बनेगाद्य
बाद विवाद प्रतियोगिता योगेश परिहार, योगेंद्र तोमर, सजल सक्सेना, स्तुति बुधौलिया, आशुतोष त्रिवेदी, लोकेंद्र सिंह, सलोनी पवैया, सचिन अहिरवार, आशुतोष त्रिवेदी आदि छात्र-छात्राएं विजयी रहे।
सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य पुरुषोत्तम गौतम, प्रोफेसर कुसुम भदौरिया, प्रोफेसर सीमा चंदेल, डॉक्टर पुष्पलता सिंह, डॉक्टर नीलम गुप्ता, डॉ सीमा शर्मा, डॉ ज्योत्स्ना राजपूत, डॉक्टर कुसुम चौधरी ने बधाई दी
कार्यक्रम में प्रोफेसर अंजली शर्मा, प्रोफेसर श्रद्धा सक्सेना, प्रोफेसर पदमा शर्मा मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर साधना अग्रवाल ने किया आभार प्रोफेसर अशोक बिश्नोई ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









