11 केवी की लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत

Oct 23 2024

ग्वालियर। डबरा की दर्शन कॉलोनी में एक महिला की 11 केवी की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला घर की बालकनी में काम कर रही थी। इसी दौरान लाइन की चपेट में आ गई। 
दर्शन कॉलोनी निवासी महिला उषा 57 अपनी बारह साल की बेटी पूजा के साथ रहती थी। बुधवार सुबह 9 बजे के लगभग महिला छत की बालकनी में काम कर रही थी। इस दौरान वह गली में से निकली 11 केवी लाइन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची ने जानकारी मोहल्ले वासियों को दी तो गली के लोग एकत्रित हुए और एंबुलेंस को तुरंत सूचना दी गई।
गली वासी रामकिशन और हरपाल का कहना है कि यहां लाइन बिल्कुल गली के बीच में से निकली है। जिसके चलते आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। उषा की मौत इसी लापरवाही के चलते हुई है बिजली विभाग के अधिकारी लाइन को हटा दें वरना आगे भी ऐसे हादसे हो सकते हैं।
इस संबंध में डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा का कहना है कि दर्शन कॉलोनी में महिला की करंट लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है।