नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी का जुलूस निकाला पुलिस ने

Oct 23 2024

ग्वालियर। दिनदहाड़े नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ कर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने बदमाश को पकडऩे के बाद घटना स्थल से लेकर थाने तक उसका जुलूस भी निकला। घटना तब हुई थी, जब नाबालिग छात्रा स्कूल से घर वापस आ रही थी। साइकिल सवार बदमाश ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ की। नाबालिग द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाश भाग गया था।
छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी माता-पिता को दी। माता-पिता छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गया था। पूछताछ करने पर बदमाश की पहचान नारायण सिंह उर्फ गोटीराम पुत्र खेत सिंह चौहान, निवासी गोल पहाडिय़ा जनकगंज के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाश को पकड़ कर पॉस्को सहित अन्य धाराओं केस दर्ज कर किया है।
जनकगंज थाना क्षेत्र के नई सडक़ पर रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग ने माता-पिता के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा के अनुसार गत दोपहर वह स्कूल से घर आ रही थी। घर की गली के पास पहुंची ही थी कि पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति साईकिल से आया और छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध कर शोर मचाया तो वह घबरा कर वहां से भाग निकला था।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि बदमाश नई सडक़ स्थित अतिथि भोज होटल में काम करता है। इसके बाद पुलिस टीम ने बदमाश को होटल से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर पूछताछ में बदमाश ने छेड़छाड़ की बात कबूल ली।