स्काउट गाइड की रैली को डीआईजी ने झंडी दिखाई

Oct 23 2024

ग्वालियर। भारत स्काउट गाइड के छोटे-छोटे स्काउटर व गाइड ने बुधवार को ग्वालियर की सबसे बडी अनुशासित रैली निकाली। रैली की थीम पहले पाओ शिक्षा, दूर करो बाल भिक्षा थी। रैली को डीआईजी अमित सांघी ने हरी झंडी दिखाकर एसएएफ मैदान से रवाना किया। रैली में कुल 728 बर्दी धारी स्काउटर गाइड शामिल हुए।
भारत स्काउट गाइड की संभागीय रैली के दौरान नयागांव प्रशिक्षण केन्द्र से प्रात: 10 बजे स्काउट गाइड ने एसएएफमैदान कम्पू पहुंचकर बैंड की धुन पर रैली निकाली। रैली को डीआईजी अमित सांघी व स्काउट के बृजेन्द्र सिंह जादौन, विनय अग्रवाल,सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, तरूण अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, आरडी सिंघल, शिवनारायण गुप्ता व रेशू राजावत की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली एसएएफ मैदान से शुरू होकर कंपू चैराहा, नयाबाजार, जिंसी नाला, राक्सी पुल, महावीर भवन होकर वापस एसएएफ मैदान पहुंची। रैली में सभी स्काउट गाइड अपनी निर्धारित ड्रेस में थे।
पूर्व में डीआईजी अमित सांघी को विनय अग्रवाल ने स्काउट का स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। वहीं शंकर सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह दिया। डीआईजी सांघी ने सभी स्काउट पदाधिकारियों को आयोजन के लिए बधाई दी।
रैली में अनुशासित सकाउट गाइड को देखकर रैली के मार्ग में लोगों ने सराहना की। कुछ स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा भी की। स्काउट गाइड के पदाधिकारी रैली के सभी मार्गो में व्यवस्था बनाकर चले। जिससे कहीं भी ट्रेफिक जाम की स्थिति नहीं बनी। सभी स्काउट गाइड  रैली में दो लाइन की कतार बनाकर चले। जिससे रैली लगभग एक किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी हो गई।
रैली में स्वास्थ्य सेवा नहीं, सीएचएमओ की लापरवाही
रैली में चलने वाले स्काउट गाइड के लिए सीएचएमओ मुख्य चिकित्सा एवं चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोई चिकित्सा व्यवस्था नहीं किये जाने व एम्बूलेंस न भेजने से स्काउट-गाइड ने हेल्थ सेवा स्वयं संम्हाली। स्काउट गाइड के जिला पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपनी टीम के साथ बच्चों के लिए ग्लूकोज, इलेक्ट्रोल पाउडर व फस्र्ट एड की व्यवस्था की। दो बच्चियों की तबियत गर्मी से बिगडी तो राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, विनय अग्रवाल ने उनको प्राथमिक उपचार देकर प्रशिक्षण केन्द्र वापस भेजा।
रैली में स्काउट गाइड के राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सुरेश चन्द्र शर्मा, आदेश द्विवेदी, साधना अग्निहोत्री, सविता भाटिया, संगीता आर्य, राकेश आर्य, आशा सिंह, प्रताप माहौर, अतिबल सिंह, सुजीत जैन, एसडी उपाध्याय, प्रदीप सिंह जादौन, राजेश कतरौलिया, निधि मुदगल, प्रीतम गोयल, नरेन्द्र पिप्पल, मुकेश कुशवाह आदि भी प्रमुख रूप से शामिल थे।