बापू भक्तों ने सिरसा में आदिवासीयो को वस्त्र वितरण कर चलाया सेवा अभियान
Oct 23 2024
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा दीपावली पर्व सेवा अभियान के तहत सैकड़ों आदिवासी बच्चों महिला पुरुषों को वस्त्र वितरण कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। संचालक अर्जुन भाई के सान्निध्य में भजन कीर्तन के साथ ओंकार के शंखनाद के साथ फुलझड़ी पटाखे मिष्ठान बतौर प्रसाद वितरण कर आदिवासियों के बीच दीपावली पर्व सेवा अभियान धूमधाम से शुरू किया गया।
जिसमें श्री योग वेदांत सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर पुण्य कार्य में भागीदारी की। दर्जनों सेवादारों के साथ नवीन वस्त्र इत्यादि सामान वाहनों में लेकर आदिवासियों के बीच घाटी गांव के निकट सिरसा गांव पहुंचे तो सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।
दीपावली पर्व सेवा अभियान पखवाड़े भर घाटी गांव इलाके के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में निरंतर चलाया जाएगा और नवीन वस्त्र फुलझड़ी पटाखे मिष्ठान वितरण के साथ भंडारे भी आयोजित किए जाएंगे।ये जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









