विद्यार्थियों ने आईसीसीसी व आईटीएमएस कंट्रोल रूम का शैक्षणिक भ्रमण किया

Oct 23 2024

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों को जानने के उद्देश्य से अमेटी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित आईसीसीसी व आईटीएमएस कंट्रोल रूम का शैक्षणिक भ्रमण किया। एजूकेशनल विजिट में लगभग 30 से अधिक बच्चे शामिल हुए। 
भ्रमण के तहत छात्र-छात्राओं को आईसीसीसी, आईटीएमएस की कार्यशैली को समझा वही विद्यार्थियों को स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित इन्यूबेशन सेंटर के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। वही विद्यार्थियों ने भी इस क्षेत्र में अपनी रुचि दिखाई व इन्यूबेशन सेंटर के बारे में जानकारी प्राप्त की। 
एजूकेशनल विजिट के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर द्वारा विद्यार्थियों को स्मार्ट सिटी की कार्यशैली और शहर विकास के लिए क्रियान्वित परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रो. डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. मनीष दुबे, डॉ. तुलिका और डॉ. प्रणव भी उपस्थित थे।