विजुअलाइजिंग कनेक्टिविटी इंटरनेट ऑफ थिंग्स पोस्टर एक्सपो का हुआ आयोजन
Oct 22 2024
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (डीम्ड विश्वविद्यालय) के इंटरनेट ऑफ थिंग्स केंद्र में द्वितीय राष्ट्रीय स्तर की पोस्टर प्रस्तुति, विज़ुअलाइजि़ंग कनेक्टिविटी इंटरनेट ऑफ थिंग्स पोस्टर एक्सपो 2024 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में देशभर के छात्रों और शोधकर्ताओं ने अपनी नवाचारी खोजों और विचारों को प्रदर्शित किया, जिससे शैक्षणिक आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच मिला। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 78 पोस्टरों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 58 पोस्टरों का चयन समीक्षकों की टीम द्वारा प्रस्तुति के लिए किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई। इंटरनेट ऑफ थिंग्स केंद्र के समन्वयक डॉ. प्रवीण बंसल ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए इंटरनेट ऑफ थिंग्स के भविष्य में महत्व को रेखांकित किया और छात्रों एवं शिक्षाविदों के लिए शोध पोस्टर प्रस्तुतियों की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुसंधान एवं विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और नवाचारी समाधानों के अन्वेषण तथा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगति में योगदान देने पर बल दिया। कार्यक्रम में तीन ऑनलाइन और दो ऑफलाइन सत्र शामिल थे।
प्रतिभागियों ने अपने शोध को इंटरनेट ऑफ थिंग्स में ड्रोन तकनीक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एकीकरण, और स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली में इंटरनेट ऑफ थिंग्स की भूमिका जैसे नवाचारी विषयों पर प्रस्तुत किया। ऑफलाइन पोस्टरों का मूल्यांकन डॉ. मनीषा पटनायक प्रोफेसर विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग, एबीव्ही-आईआईआईटीएम ग्वालियर और उद्योग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कुंवर एव्हीपी स्पोर्ट्स एवं मीडिया एनालिटिक्स ईएक्सएल गुरुग्राम हरियाणा द्वारा किया गया। डॉ. मनीषा पटनायक ने छात्रों के साथ शोध के महत्वपूर्ण मापदंडों और भविष्य की तकनीकों में इंटरनेट ऑफ थिंग्स की भूमिका पर चर्चा की।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कौशल प्रताप सेंगर और डॉ. प्रियंका गर्ग ने सभी गणमान्य अतिथियों, सत्र अध्यक्षों और प्रतिभागियों का स्वागत किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन में अपनी आभार व्यक्त की। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य और छात्र भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









