दीपावला से पहल वेतन देने की मांग

Oct 21 2024

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों ने दीपावली से पहले वेतन देने की मांग की है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला एवं एनएचएम आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि अल्प वेतन पर कार्य करने वाले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह 28 अक्टूबर तक वेतन का भुगतान किया जाएं। ताकि संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का परिवार भी दीपावली का त्यौहार मना सके।