पुण्डरीक महाराज की भागवत कथा आज से

Oct 21 2024

ग्वालियर। विश्वभर में सनातन संस्कृति का परचम लहरा रहे अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पुण्डरीक गोस्वामी महाराज की भागवत कथा गोविंदपुरी पार्क ए-45 में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। कथा परीक्षत रेनू विपिन शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा से पूर्व मंगलवार को जलकेश्वर मंदिर चंबल कॉलोनी से सुबह 9 बजे कलश यात्रा आयोजित की जाएगी। 23 को जड़ भरत की कथा होगी। 24 को ध्रुव चरित्र, 25 को कृष्ण जन्मोत्सव, 26 को गोवर्धन पूजा, 27 को गोपीगीत रुकमणि विवाह एवं 28 को सुदामा चरित्र की कथा होगी।