शास. कन्या उ.मा.वि. में जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज का आयोजन हुआ

Oct 21 2024

ग्वालियर। शास. कन्या उ.मा.वि. शिन्दे की छावनी जयेन्दगंज में मप्र राज्य जैव विविधता क्विज कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत वन मंडल अधिकारी अंकित पांडे एवं जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार के निर्देशन मे जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में 78 शासकीय व अशासकीय स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें जैव विविधता से संबंधित क्विज प्रश्न पत्र की परीक्षा करवाई गई। 
कार्यक्रम का मुख्य उददे्श्य जैविक सम्पन्नता जलवायु परिवर्तन, एवम् इससे समाज और पर्यावरण पर होने वाले प्रभाव एवम् दुष्टप्रभावों का मानव जीवन पर पडने वाले प्रभाव से समाज को जागरूक कराना था। 
क्विज में प्रथम स्थान पर सीएमराइज शास.मॉडल उ.मा.वि. डीडी नगर, द्वितीय स्थान पर सीएमराइज गल्र्स हा.से. स्कूल, तृतीय स्थान पर अशा. विलियन्ट स्टार हा.से. स्कूल विजेता रहे।
प्रतिभागियों को स्वल्पहार व भोजन तथा अन्य व्यवस्थाऐं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नवोदिता गुप्ता के निर्देषन में विद्यालय टीम के सदस्य श्रीमती जागृति यादव, श्रीमती सुमन बघेल द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार, वनमण्डलाधिकारी अंकित पाण्डे, मनोज कुमार एसडीओ तथा सुखदेव शर्मा रेन्जर, सुदीप सिंह भदौरिया, अरविन्द सिंह तोमर क्विज मास्टर अफाक हुसेन जिला नोडल अधिकारी ईको क्लब अर्पणा कुषवाह एएसओ डीईओ ऑफिस के रूप में उपस्थित रहे।