गीत यामिनी सप्तम कलश का आयोजन

Oct 21 2024

ग्वालियर। सीपी कॉलोनी मुरार स्थित एक निजी विद्यालय में ग्वालियर गीत समारोह के गीत यामिनी सप्तम कलश के आयोजन में सुंदर एवं  सुमधुर गीतों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार कृष्ण मुरारी शर्मा ने की। मुख्य अतिथि डॉ. केआर चौबे, सारस्वत, डॉ. सुरेश सम्राट एवं विशिष्ट अतिथि पुष्पा सिसौदिया, प्रकाश मिश्र उपस्थित रहे।
 प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सरस्वती वंदना सुमधुर  स्वर में करुणा सक्सेना ने प्रस्तुत की।
तत्पश्चात् अतिथियों का माल्यार्पण कर व बेज लगाकर स्वागत किया गया। इसी  क्रम में  गीतकार डॉ. सुरेश लखनऊ, विनोद श्रीवास्तव कानपुर, भगवती प्रसाद कुलश्रेष्ठ मुरैना, राम अवतार तोमर रास ग्वालियर, डॉ.करुणा सक्सेना ग्वालियर, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह, ग्वालियर, डॉ. संकल्प श्रीवास्तव ग्वालियर, डॉ. मधुलिका सिंह ग्वालियर आदि का माल्यार्पण कर  व बैज लगाकर स्वागत किया गया। 
स्वागत करने वालों में रामचरण रुचिर, महेंद्र मुक्त, राजहंस त्यागी, सरिता चौहान, आरती अक्षत, जगमोहन श्रीवास्तव, गीतकार घनश्याम भारती, गीतकार ललित मोहन त्रिवेदी एवं अनंगपाल सिंह भदौरिया अनंग आदि रहे। 
स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। इस सत्र का संचालन राम लखन शर्मा अंकित ने किया। गीतों के संबंध में अपनी बात एवं भूमिका डॉ.मंदाकिनी शर्मा ने प्रस्तुत की।
इस अवसर पर डॉ. मंदाकिनी शर्मा, डॉ कुमार  संजीव, राम चरण चिराड़ रुचिर, गीतकार घनश्याम भारती, ललित मोहन त्रिवेदी, डॉ. किंकर पाल सिंह जादौन, गीतकार बृजेश शर्मा, रोशन मनीष, कवि रवींद्र रवि, डॉ  रमेश चंद्र त्रिपाठी मछंड, गीतकार प्रदीप पुष्पेंद्र, आलोक शर्मा, विन्द्रावन मेवाड़, सरिता चौहान, पुष्पा सिसोदिया, पुष्पा मिश्रा आनंद, प्रतिपाल सिंह राजावत, चेतना चौहान, रोशन मनीष, महेंद्र मुक्त, राजहंस त्यागी, दिनेश विकल, डॉक्टर उर्मिला त्रिपाठी, अनुभवी शर्मा, श्वेता गर्ग, रमेश निर्झर, राहुल श्रीवास्तव सहित श्रोतागण उपस्थित रहे।