दीपावली 1 नवम्बर 2024 शुक्रवार को मनाई जाएगी
Oct 21 2024
ग्वालियर। शहर एवं सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में शास्त्र अनुसार दीपावली 1 नवम्बर 2024 शुक्रवार को मनाई जाएगी
कई विद्वानों और सूर्य उदय एवं सूर्यास्त एवं प्रदोष काल अमावस्या लक्ष्मी पूजन को लेकर मत भेद होने के कारण आम जनता में भ्रम उत्पन्न हो रहा है उस भ्रम के निवारण हेतु वालियर शहर के प्रकाण्ड एवं उच्चत्तम ज्योतिषी, वैदिक भागवताचार्य आदि सभी विद्वानों के आत्म चिन्तन, शास्त्र अवलोकन, संग्रह शिरोमणि निर्णय सिंधु, धर्म सिंधु प्रमाण, शास्त्रीय प्रमाण ग्रंथ के प्रमाण केअनुसार निर्णय लिया है कि दीपावली 1 नवंबर 2024 शुक्रवार को मनाई जाएगी।
ग्वालियर शहर के प्रकाण्ड विद्वान वेदमूर्ति पं. चैतन्य महा प्रभु त्रिवेदी, डॉ. भैरवदत्त त्रिवेदी, सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री आदि सभी विद्वानों ने मुहूर्त का निर्धारण कर दिया है जो इस प्रकार है।
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 05:36 बजे से 6:16बजे तक अवधि: 00 घण्टे 41 मिनट प्रदोष काल: शाम 05:36 बजे से शाम 08:11 बजे तक वृषभ काल: शाम 06:20 बजे से शाम 08:15 बजे तक(लक्ष्मी पूजा मुहूर्त स्थिर लग्न के बिना है)
निशिता काल: रात 11:39 बजे से रात 12:31बजे (2 नवंबर सुबह) सिंह लग्न: 2 नवंबर को सुबह 12:50 (रात) से सुबह 03:07 बजे तक (अमावस्या तिथि निशिता मुहूर्त के साथ व्याप्त नहीं है, इसलिए निशिता काल में लक्ष्मी पूजा मुहूर्त नहीं है।)
चौघडिय़ा पूजा मुहूर्त दिवाली लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघडिय़ा मुहूर्त प्रात: मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): सुबह 06:33 बजे से सुबह 10:42 बजे तकअपराह्न मुहूर्त (चर) शाम 04:13 बजे से शाम 05:36 बजे तकअपराह्न मुहूर्त (शुभ) दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 01:27 बजे तक
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









