एमआईटीएस सम विश्वविद्यालय ने मनाया नशा मुक्त भारत कार्यक्रम

Oct 21 2024

ग्वालियर। एमआईटीएस सम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता करवाई और नशे के विरोध रैली का आयोजन किया। तत्पश्चात एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दीप किशोर परसेडिय़ा और स्वयं सेवकों ने आमजन को किसी भी प्रकार के नशे ना करने के लिए प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम में 30 से अधिक स्वयंसेवकों ने एमआईटीएस से गोले के मंदिर तक रैली का आयोजन किया। 
रैली के दौरान लोगों से नशे ना करने का संकल्प दिलाया एवं आमजन को नशे के दुरुपयोग के बारे में समझाया। रैली में प्रशांत पिप्पल, वरुण शर्मा,  यश उच्चासरे, कृष्णा शर्मा आदि ने सक्रिय स्वयंसेवकों की भूमिका अदा करते हुए नशे मुक्ति कार्यक्रम संपूर्ण करवाया