नशे की भेंट चढ़ा परिवार, मां बेटा और बेटियों के शव मिले, पति गिरफ्तार
Oct 20 2024
ग्वालियर। नशे की लत ने पूरा परिवार उजाड़ दिया, लेकिन नशेड़ी की लत नहीं छूटी, जिस समय पुलिस ने उसे पकड़ा, उस समय भी आरोपी नशा कर अपने घर में सो रहा था। बेटा और बेटियों के शव मिलने के बाद आज फिर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम सर्चिंग में उतरी तो कुछ ही दूरी पर महिला का शव भी बरामद हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि आंतरी थाना क्षेत्र के कल्याणी निवासी राजेन्द्र जाटव के बच्चों भावना जाटव, भूमिका जाटव और बेटा हर्षित के शव सिंध नदी में उतराते मिले। पास में ही एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें राजेन्द्र जाटव की प्रताडऩा से तंग आकर मां के साथ बच्चों ने नदी में छलांग लगाकर जान देना बताया था। इसका पता चलते ही पुलिस ने राजेन्द्र की तलाश की और घर से दबोच लिया। देर रात तक सर्चिंग करने के बाद भी पत्नी ममता का शव बरामद नहीं हुआ था। अंधेरा होने के कारण पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सर्चिग बंद की और रविवार सुबह होते ही एक बार फिर से ममता की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मश?कत के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने मृतका का शव बरामद कर लिया है।
बताया गया है कि मृतका ममता 15 अक्टूबर को घर से ग्वालियर जाने के लिए निकली थी और उसके बाद वापस नहीं आई थी। दो दिन पहले भितरवार थाना पुलिस को एक बैग नदी घाट पर मिला था। बैग की जांच की तो पता चला कि यह ममता का है और उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









