निवेशक लालच में न फंसें, प्रोमिसिंग रिटर्न की बातों में कभी न आएं

Oct 20 2024

ग्वालियर। हमें निवेश करते समय वह ध्यान रखना चाहिए कि हमारा पैसा सुरक्षित रहे और जब हमें पैसे की जरूरत हो तो तत्काल पैसा मिले। लालच में न फंसें तथा प्रोमिसिंग रिटर्न की बातों में कभी न आयें। यदि कोई आपको ऐसा कह रहा है तो इसकी शिकायत सेबी को जरूर करें। यह बात आज चेम्बर भवन में आयोजित निवेशक जागरूकता सेमिनार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की डिप्टी मैनेजर सुश्री शब्दा मिश्रा ने कही।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की डिप्टी मैनेजर सुश्री शब्दा मिश्रा ने कहा कि अपना धन निवेश करने के लिए जागरूकता, बहुत आवश्यक है।
जब हम जागरूक नहीं होते हैं तो हमें यह नहीं मालूम होता है कि यदि हमारे पैसे डूब जाएं तो हम उन्हें कैसे प्राप्त करें। एनएसई का कम्फ्लीट रिड्रेसल मैकेनिज्म है जिसमें न्यायालय की अपेक्षा बहुत कम फीस मात्र 4 हजार में आपके प्रकरण का समाधान हो सकता है। यह प्रक्रिया भी ऑनलाइन होती है। एनएसई और सेबी द्वारा आपका पैसा सुरक्षित रखने 'के लिए कई नवाचार किए गये हैं। एफएनओ को लेकर सेबी की एडवाइजरी आई है क्योंकि एफएनओ में 90 प्रतिशत लोगों ने अपना पैसा लूज किया है।