राजमाता की जयंती पर भाजपा ने दी पुष्पांजलि

Oct 20 2024

ग्वालियर। ग्वालियर के महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की पत्नी राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने जब जनसंघ की सदस्यता ली थी उसके बाद से ही जनसंघ मजबूत हुआ। राजमाता ने लोकशाही को चुनकर जन कल्याण के लिए जो कार्य किए आज भी उनके कार्यों को जनता याद करती है। उनका ममतामयी आश्रय पाकर ही भाजपा को जो ताकत मिली उसी का परिणाम है कि आज भाजपा केन्द्र के साथ कई रा’यों में अपनी सरकार बनाकर जनकल्याण का कार्य कर रही है।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उनकी समाधि पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि राजमाता ने राममंदिर आंदोलन में जिस प्रकार से सक्रिय होकर कार्य किया आज उनका स्वप्न केन्द्र की भाजपा सरकार ने पूरा कर दिया है। अयोध्या में रामलला स्थापित हो गए हैं। पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि वे ऐसी राजनीतिज्ञ थी जिन्होंने प्रदेश में चाणक्य कहे जाने वाले नेता को शिकस्त देते हुए प्रदेश में कांग्रेस सरकार को पलट दिया था। कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद उन्होंने जनसंघ की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद उनका राजनीतिक सफर ग्वालियरवासियों को गौरवान्वित करता है। 
राजमाता के समाधि स्थल पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व मंत्री माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक रामवरन सिंह गुर्जर, गंगाराम बघेले, अजीत बरैया, दीपक शर्मा, राकेश माहौर, राजू पलैया, विनय जैन, विनोद शर्मा, विवेक जोशी, निलिमा शिंदे आदि उपस्थित थे।