किन्नरों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला

Oct 20 2024

ग्वालियर। शहर में रविवार को किन्नरों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। यहां एक वाटिका में इनका सम्मेलन हो रहा है। इसमें पूरे देश से किन्नर आए हुए हैं। भिंड से आई किन्नर सपना ने बताया कि इसका उद्देश्य आपसी मेल-मिलाप है। यह लोग अचर्लेश्वर महादेव मंदिर स्थित भगवान राम के मंदिर में घंटा भी चढ़ाएंगे।