शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती पर व्याख्यान एवं काव्य संध्या हुई

Oct 19 2024

ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा ग्वालियर के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दौलतगंज में व्याख्यान एवं काव्य संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया।         कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत पुरोहित ने की। मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. सुधीर चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि साहित्यकार दिलीप मिश्रा मंचासीन रहे। साथ ही डॉ कुमार संजीव का सानिध्य प्राप्त हुआ।
सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पहार भेंट किया। सरस्वती वंदना व्याप्ति उमड़ेकर ने एवं परिषद गीत डॉ करुणा सक्सेना ने प्रस्तुत किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत रामचरण रुचिर, डॉ पद्मा शर्मा एवं डॉ कुमार संजीव ने अंग वस्त्र श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर किया। स्वागत भाषण एवं विषय प्रवर्तन डॉ. कुमार संजीव ने किया।
  कार्यक्रम में अनेक कवियों, कवियत्रियों ने अपनी एक से बढक़र यह रचनाएं प्रस्तुत कीं। काव्य पाठ करने वालों में रवि प्रकाश कामिल, एडवोकेट रश्मि राठौड़, डॉ. अंकित अग्रवाल, प्रीति कुशवाह, राजेश अवस्थी, श्वेता गर्ग, राम मिश्रा, विजय कृष्ण योगी, रवींद्र रवि, बृजेश चंद्र कुशवाह, राम चरण, डॉ.करुणा सक्सेना, डॉ सुधीर चतुर्वेदी, सरिता चौहान एवं रमेश निर्झर आदि ने काव्य पाठ किया।