पुलिस अपराध नियंत्रण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी: डीआईजी अमित सांघी
Oct 19 2024
ग्वालियर। कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर के तत्वावधान में कैट टीम के सदस्यों के निमंत्रण पर डीआईजी अमित सांघी ने अपराध नियंत्रण विषय की परिचर्चा में भाग लिया।
स्वागत भाषण में कैट के जि़लाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि ग्वालियर में अपराध होने के पश्चात अपराधियों को पकडऩे एवं माल बरामदगी का रिकॉर्ड काफ़ी अच्छा है लेकिन अपराधियों में पुलिस का उस सीमा तक भय नहीं है कि अपराधी अपराध करने से डरे. वारदातों में कमी नहीं है। ख़ुफिय़ा तंत्र की मजबूती की भी आवश्यकता है। साइबर आपराधों की बाढ़ सी आगई है रोजाना कोई ना कोई नागरिक ठगा जा रहा है। इसके लिए साइबर अपराधियों के मजबूत तंत्र को तोडऩे के प्रयास के साथ ही इनके एक्सपर्ट्स का बाजारों में कैम्प लगाकर व्यापारियों को इनसे बचने के तरीक़े सुझाए जाएँ। ग्वालियर की ट्रैफिक़ व्यवस्था सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, इसके प्रभावी उपाय किए जाएँ।
अमित सांघी ने अपने संबोधन में बताया कि एसएसपी के नैतृत्व में हाल ही में कई अपराधी माल सहित पकड़े हैं उन्होंने कई प्रकरणों का उदाहरण भी दिया। उन्होंने ग्वालियर के व्यापारी संगठनों की सराहना करते हुए कहा कि ग्वालियर के व्यापारी बार बार आंदोलन ना कर, पुलिस पर विश्वास करते हैं जिससे हमे अपराधी को पकडऩे आसानी हो जाती है। साइबर क्राइम से बचने के लिए उसके एक्सपर्ट्स का लगातार कैम्प लगाया जाएगा। ट्रैफिक समस्या को स्वीकारते हुए उन्होंने बताया कि इसमें कई शासकीय एजेंसी काम करती हैं। पुलिस और ज्यादा बेहतर समन्वय स्थापित कर ट्रेफिक़ समस्या पर क़ाबू पाने का प्रयास करेगी।
कार्यक्रम का संचालन विवेक जैन एवं आभार प्रदर्शन मयूर गर्ग ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कैट से अशोक गोयल, हरीकान्त समाधिया, राजीव चड्ढा, मुकेश कुमार जैन, दीपक पमनानी, डॉ. गरिमा वैश्य, शुभांगी चतुर्वेदी, दिलीप पंजवानी, मुकेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम जैन, जेसी गोयल, गोपाल जायसवाल, समीर अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नितिन गोयल, हरिओम चौरसिया, नीरज चौरसिया, अंशुल तपा, मनोज अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









