स्वसहायता समूह एवं रसोईया की प्रतियोगिता का आयोजित

Oct 19 2024

ग्वालियर। जनपद शिक्षा केंद्र मुरार ग्रामीण के अंतर्गत विद्यालय मे खाना बनाने वाले स्वसहायता समूह एवं रसोईया की प्रतियोगिता का आयोजन शा.मा.वि. सिरोल मे किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला पंचायत से संजीव वशिष्ठ एवं त्रपति शर्मा उपस्थित रहे। जिला पंचायत के आदेश अनुसार प्रतियोगिता में 24 समूह और 6 रसोईयों को आमंत्रित किया गया था। जिसमे से 20 समूह एवं 4 रसोईया शामिल हुए। 
इसमे से भेला खुर्द के रसोईया द्वारा बनाया गया भोजन प्रथम स्थान पर रहा, उटीला के पूजा स्वसहायता समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तीसरा स्थान बेरजा के समूह ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे प्रमाण पत्र के साथ नगद राशि वितरण की गई।