चौक बाजार संघ ने थाना प्रभारी को बताई परेशानियां

Oct 19 2024

ग्वालियर। चौक बाजार संघ में व्यापारियों को हो रही परेशानियों को लेकर ग्वालियर थाना प्रभारी के मुख्य अतिथि में आरआर ज्वैलर्स राजेंद्र जैन की दुकान पर बैठक आयोजित की गई। 
चौक बाजार व्यापारियों ने बैठक में ग्वालियर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर को बताया कि यातायात में आ रही अब व्यवस्थाओं को लेकर व्यापार ठप हो रहा है एवं अन्य अपनी परेशानी बताई। वही दीपावली त्यौहार को देखते हुए हाथ ठेले एवं टमटम यात्री वाहनों से पूरे दिन जाम लगा रहता है जिसके कारण व्यापारी अपना व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। 
थाना प्रभारी श्री तोमर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि आपका पूरा सहयोग किया जाएगा लेकिन इसमें हमें नगर निगम का साथ आवश्यक है। व्यापारियों द्वारा ऊर्जा मंत्री से चर्चा करने के बाद उन्होंने बताया गया कि शीघ्र ही एक बैठक निगम कर्मचारी एवं पुलिस के साथकी जाएगी जिसमें कोई विकल्प निकाला जाएगा। 
बैठक में राजेंद्र जैन, आशीष जैन, अशोक अग्रवाल, हरीश जैन, नेमीचंद जैन, निखिल जैन, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, सचिन भाटिया, प्रभुदयाल गुप्ता, लाला सोनी, रवि अग्रवाल, योगेश जैन सहित समस्त चौक बाजार संघ के व्यापारी उपस्थित थे।