उद्भव उत्सव में आयुषी सारस्वत ने डबल धमाका किया

Oct 19 2024

ग्वालियर। 19वें अंतरराष्ट्रीय उद्भव उत्सव ग्वालियर में पांच दिवस से आयोजित उद्भव उत्सव के ओपन कैटिगरी फाइनल राउंड में आयुषी सारस्वत ने डबल धमाका किया।
 सेमी क्लासिकल सोलो में आफरीन आफरीन गाने पर भारतीय संगीत को सूफियाना अंदाज में कथक के साथ प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, और इसके साथ सेमी क्लासिकल ग्रुप डांस में शिव तांडव की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान लेकर माधव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस डीम्ड यूनिवर्सिटी को विजेता बनाया।