टोयोटा ने ग्लैंजा के फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन की पेशकश की घोषणा की
Oct 19 2024
ग्वालियर। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने त्यौहारी उत्साह को ध्यान में रखते हुए टोयोटा ग्लैंजा के फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन की शुरुआत की घोषणा की। ग्राहक अब डीलर द्वारा फिट किए गए टोयोटा जेनुइन एक्सेसरी (टीजीए) पैकेज का आनंद ले सकते हैं। इसे इस त्यौहारी अवधि के दौरान ग्लैंजा की बेहतर स्टाइल, प्रदर्शन और आराम के साथ उनके ड्राइविंग अनुभव को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।
अपनी उन्नत तकनीक आकर्षक डिजाइन और उच्च ईंधन दक्षता के लिए 2019 से जानी-पहचानी सीमित संस्करण वाली टोयोटा ग्लैंजा 13 विशेष टीजीए पैकेज से युक्त है जो 20,567 रुपये मूल्य के हैं। टोयोटा ग्लैंजा के फेस्टिव लिमिटेड एडिशन की शुरुआत पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट सबरी मनोहर ने कहा, हमारा लक्ष्य टोयोटा ग्लैंजा के फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन की शुरुआत के साथ इस त्योहारी सीजन के दौरान अपने ग्राहकों के लिए अतिरिक्त उत्साह लाना है। ग्लैंजा को हमेशा से ही इसके डायनैमिक-स्पोर्टी डिजाइन, उन्नत फीचर्स और बेहतरीन प्रदर्शन के मिश्रण के लिए सराहा गया है तथा इस सीमित संस्करण के साथ हम इसके आकर्षण को और बढ़ा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









